52 वर्षों तक RSS ने क्यों नहीं फहराया अपने मुख्यालय पर तिरंगा? संजय निरुपम ने पूछा सवाल .

in #politics2 years ago

हर घर तिरंगा मुहीम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट के बाद नया विवाद शुरू हो गया है। इस पर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि आजाद हिंदुस्तान में 1988 से 1998 तक 10 साल श्रीनगर के लाल चौक में राज्यपाल झंडा नहीं फहरा सकता था। तब आपने तिरंगे के साथ गजब का न्याय किया था। हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर अब नई सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 52 सालों तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया। इस सवाल का एक टीवी डिबेट में बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने जवाब दिया है। उन्होंने कांग्रेस के इन आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।

उन्होंने कहा, “2006 से पहले गैर सरकारी संस्थाओं को अपने कार्यालय में झंडा फहराने की अनुमति थी ही नहीं। यह आरोप बिल्कुल ही निराधार हो जाता है कि 52 साल तक तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया। वो कांग्रेस के ही सांसद हैं जिनके केस लड़े जाने के बाद सबको अधिकार मिला।”

बीजेपी प्रवक्ता ने श्रीनगर में 10 सालों तक झंडा ना फहराने की अनुमति का हवाला देते हुए कांग्रेस को घेरा और कहा कि आपने तिरंगे के साथ गजब का न्याय किया है। उन्होंने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में 1988 से 1998 तक दस साल श्रीनगर के लाल चौक में राज्यपाल झंडा नहीं फहरा सकता था।1E4EE106-8C3C-464D-908D-50FD88DA1629.jpeg

Sort:  

please like my news🙏🙏🙏

Like my post sir

Thanku 😊 for support

I like all your post of last 7 days.
Please like my post & follow me