डबरा नगर पालिका में बड़ा खेला उपाध्यक्ष पद जीतने वाली कांग्रेस की खुशी 10 मिनट में हुई काफूर

in #politics2 years ago

डबरा-नगर-पालिता.jpg
(पवन डेहरिया)
लखनादौन/ग्वालियर। डबरा नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव (Dabra Municipality Vice President election) में बीजेपी को हराने वाली कांग्रेस के साथ बड़ा खेला हो गया। उपाध्यक्ष पद जीतने वाली कांग्रेस की खुशी 10 मिनट में ही काफूरहो गई। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद कांग्रेस से उपाध्यक्ष बनने वाले सत्येंद्र दुबे भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी नेता इमरती देवी (BJP leader Imarti Devi) ने नगर पालिका कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे को BJP में शामिल कराया। कांग्रेस के सत्येंद्र दुबे ने BJP प्रत्याशी कपिल खटीक को 8 वोट से हराया था। जीत का प्रमाणपत्र लेते ही सत्येंद्र ने BJP का दामन थाम लिया।इससे पहले डबरा नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी। यहां BJP की लक्ष्मी देवी अध्यक्ष बनी है। लक्ष्मीदेवी को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुनीता राजौरिया को सिर्फ 6 वोट ही मिले थे। वहीं उपाध्यक्ष के चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया था। बीजेपी प्रत्याशी कपिल खटीक को हार का सामना करना पड़ा था।
डबरा-नगर-पालिका.jpg
18 वोट से अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाली BJP उपाध्यक्ष का चुनाव 8 वोट से हार गई थी। BJP के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की, जिससे कांग्रेस के सत्येंद्र दुबे 8 वोट से उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र दुबे को 19 वोट मिले, जबकि BJP के कपिल खटीक को 11 वोट मिले। BJP के 3 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी। वहीं कांग्रेस की टिकट पर उपाध्यक्ष बनने वाले सत्येंद्र दुबे सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। इस तरह कांग्रेस की खुशी 10 मिनट में ही काफूर हो गई।

Sort:  

बहुत सुंदर