राहुल गांधी ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे, प्रियंका गांधी संग नर्मदा आरती की

in #politics2 years ago

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां वह नर्मदा आरती में शामिल हुए। राहुल संग उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नर्मदा आरती की। राहुल ने मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई। ओंकारेश्वर में राहुल धार्मिक रंग में रंगे दिखे। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।