नगर निगम आरक्षण सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल हुई तेज, कांग्रेस कराएगी आपत्ति दर्ज

in #political2 years ago

city-congress-committee.jpg

आगरा। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां भर्ती दिखाई दे रही है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के कई जिलों के वार्ड आरक्षण सूची भी जारी कर दी है जिसके बाद से टिकट के दावेदारों में खलबली मची हुई है। कई जनपदों में नगर निगम वार्डो में 80% तक आरक्षण में बदलाव किया गया है, जिसके बाद वर्तमान पार्षदों में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ ताज नगरी आगरा में सत्तासीन भाजपा के पार्षदों में भी कौलुहल बना हुआ है, क्योंकि उनके वार्डो में भी आरक्षण का फेरबदल कर दिया गया है।। आरक्षण की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मन बना लिया है।

आगरा नगर निगम के वार्ड आरक्षण की सूची जारी होने के बाद शहर कांग्रेस पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पीसीसी सदस्यों, वार्ड प्रभारियों और कांग्रेस महानगर संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान वार्ड आरक्षण सूची को लेकर विचार विमर्श हुआ, साथ ही वार्ड प्रभारियों से प्रत्याशियों के नाम भी मांगे गए।

नगर निगम वार्ड आरक्षण सूची जारी होने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू की ओर से पार्टी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वार्ड प्रभारियों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू को अपने-अपने वार्डों से बेहतर पार्षद प्रत्याशी उम्मीदवारों के नामों की सूची सौंपी।

बैठक के दौरान सभी 100 वार्डों पर प्रत्याशी उतारे जाने पर विशेष रूप से जोर दिया गया। शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू का कहना था कि इस बार कांग्रेस सभी वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी, मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। उनकी प्राथमिकता में यही है कि कोई भी वार्ड कांग्रेस से अछूता ना रहे। प्रत्येक वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा होगा।

शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू ने कहा है कि नगर निगम वार्ड का जो आरक्षण आया है उनमें कुछ वार्डों में आरक्षण पर आपत्ति है। भाजपाइयों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए इस तरह का वार्ड आरक्षण तैयार किया है कि उनके पक्ष में माहौल बने। प्रशासन के साथ होने वाली बैठक में भी इस आपत्ति को दर्ज कराया जाएगा, साथ ही कांग्रेस जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी।

Sort:  

हमे भी सहयोग करे

हमे भी सहयोग करे