Congress President: राहुल गांधी, अशोक गहलोत या शशि थरुर... किसके हाथ में होगी

in #pnnews2 years ago

Congress President Election Update कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर 2 दिन बाद चुनावी प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। ऐसे में अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। अब तक राहुल गांधी शशि थरुर और अशोक गहलोत का नाम आगे चल रहा है।
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। फिलहाल तक राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में शामिल माने जा रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है।20_09_2022-congress-president_23084082_11111366.jpg
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बारे में उन्होंने तो कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें सोनिया से पार्टी अध्यक्ष पद के आगामी चुनाव में उतरने की मंजूरी मिल गई है। अगले कुछ दिनों में वह अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर सकते हैं।
इसके साथ-साथ सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की जगह इस बात पर जोर दे रहे हैं कि राहुल ही यह पद संभाल लें। वह इसके लिए राहुल को मनाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
राहुल गांधी के फेसबुक पोस्ट से लोग लगा रहे कयास
अब राहुल गांधी को लेकर आपके मन में सवाल होगा। इसका जवाब भी आप खुद राहुल गांधी के फेसबुक पोस्ट से आप अनुमान लगा सकते हैं। फेसबुक पर राहुल गांधी ने लिखा है कि जब नाव बीच मंझधार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है। ना रुकेंगे, ना झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे'। तो क्या इसका ये अर्थ निकाला जाए कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी ठोकेंगे यानी पार्टी की पतवार अपने हाथ में लेंगे?