राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले "एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली" कार्यक्रम।

in #pension2 years ago

IMG_20220714_18143257.jpg

उत्तराखंड में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश व पूरे प्रदेश में "एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली" नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेशभर में इस कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में पुरानी पेंशन से आच्छादित कर्मियों द्वारा पौधे रोपित किए जा रहे है। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरेला पर्व के मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के बैनर तले फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है।
IMG_20220714_18135744.jpg

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 50,000 से अधिक फलदार पौधे रोपने का लक्ष्य प्रदेश में संगठन द्वारा रखा गया है उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे महीने आयोजित किया जाएगा। पोखरियाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेशभर बार के 80,000 से अधिक कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं जो अपने आसपास के क्षेत्रों में फलदार पौधे का रोपण कर पुरानी पेंशन को बहाल करने का संदेश प्रदेश सरकार को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके संगठन को इस अभियान को समर्थन मिल रहा है उससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री जल्द ही उनकी एक सूत्री मांग को बहाल कर प्रदेश सहित देश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पेंशन की सौगात देगें।