विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल से क्षेत्र में मची हाहाकार

in #news2 years ago

∆- पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे विद्युतकर्मियों ने विद्युत आपूर्ति किया ठप

∆- मांगे माने जाने तक जारी रह सकती है विद्युत कटौती

गोरखपुर। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने और पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत आपूर्ति ठप किये जाने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है।
विद्युत विभाग के कर्मचारी पिछले एक माह से अपने पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। पिछले एक माह से अपनी मांगों से सम्बंधित नोटिस दे रहे विद्युत कर्मियों ने विरोध सभा, जनजागरण अभियान चलाते हुए शासन को ज्ञापन सौंपा। अपर मुख्य सचिव व ऊर्जा मंत्री से वार्ता भी किया लेकिन कोई सार्थक परिणाम न मिलने से आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने गुरुवार को विद्युत आपूर्ति को दिन में एक बजे से ठप कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर जाने और विद्युत आपूर्ति ठप किये जाने से चौरीचौरा क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सरदारनगर, चौरीचौरा, फुटहवाइनार, सहित कई अन्य उपकेंद्रों से जुड़े सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से तमाम घरों की पानी की टँकी खाली हो गयी और घरों का इन्वर्टर भी जबाब दे गए। लोगों का मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाया। विद्युत आपूर्ति अचानक से ठप होने के बाद उपभोक्ता उपकेंद्रों के अवर अभियंता आ कर्मचारियों से सम्पर्क करने लगे। लेकिन दूसरी तरफ से विद्युत आपूर्ति बहाल होने का कोई जबाब नहीं मिल सका। विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जब तक उनकी पंद्रह सूत्रीय मांगों पर विचार कर कोई निर्णय नहीं लेती है तब तक उनका अनिश्चित कालीन हड़ताल जरी रहेगा। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा ने बताया कि विद्युतकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति ठप है। वार्ता चल रही है। आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।