मालगाड़ी से टकराए युवक की मौत, रेलवे पुलिस ने पल्ला झाड़ा:-नैनपुर जिला मंडला

in #nainpur2 years ago

नैनपुर:-वार्ड 15 स्थित माता शीतला मंदिर के पास एक युवक की मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण मौत हो गई। मृतक वार्ड एक निवासी मनोज नन्दा बताया गया है। जानकारी मिली कि नैनपुर जबलपुर ट्रेक गुजर रही मालगाड़ी से टकरा जाने से मनोज की मौत हो गई। घटना कब हुई और कैसे हुई यह बात अज्ञात है। मृतक मनोज नन्दा बुधवारी बाजार के एक चिकन सेंटर में काम किया करता था । घटना खेरमाई मंदिर शीतला मंदिर के सामने की है। रेल्वे ट्रेक के किनारे मृतक का शव उल्टा पड़ा देखा गया। घटना की जानकारी रेल्वे पुलिस जीआरपी आरपीएफ को दी गई दोनों विभाग ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया ओर अपना पल्ला झाड़ लिया। तब जाकर थाना प्रभारी नैनपुर आर एम दुबे को जानकारी दी गई। जिसपर तत्काल पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव बरामद किया। पंचनामा कार्यवाही उपरांत सिविल अस्पताल में शव को लाकर परिक्षण के बाद शव परिजनों को सोप दिया गया।IMG-20221201-WA0021.jpg