सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा आयोजन के लिए नपा में बैठक नैनपुर,जिला मंडला

in #nainpur2 years ago

नैनपुर:-भारतीय गणतंत्र पर्व पर होने वाला सांस्कृतिक आयोजन इस वर्ष और भव्यता के साथ प्रदर्शित किया जायेगा। नगर के जेआरसी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नगरपालिका के सौजन्य से उत्कृष्ट विद्यालय के सहयोग से पिछले 40 वर्षों से किया जाता है। जिसमे नगर केसमस्त विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतिया दी जाती हैं। लगभग 8 घंटे के इस आयोजन में समूचा नगर अपनी उपस्थिति का सहभागी रहता है। परिषद ने इसे और सजाने का आश्वासन दिया है। जिसकी प्रारंभिक तैयारियों कर लिये नगरपालिका सभाकक्ष मे अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी की अध्यक्षता में सभी संस्था प्रमुखों की बैठक आहूत की गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूप रेखा के साथ आवश्यक निर्देश दिए गए। भारतीय लोक परंपरा पर आधारित लोक नृत्यों की स्पर्द्धा में आवश्यकताओं को गिनाया गया। जिसमे सुधार लाकर टेंट सामग्री साउण्ड सिस्टमए लाईट एवं अन्य सुविधाओं को बढाये जाने निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष कृष्णा पंजवानी उपाध्यक्ष संजुलता वैष्णव पार्षद निशा चंद्रौल राजाराम शर्मा सुशीला चौरसिया साधना रंगारी सुनील विश्वकर्मा प्रदीप चौरसिया सहित समस्त विद्यालय प्रभारियों की उपस्थिति रही।IMG-20221203-WA0019.jpg

Sort:  

Please like