झाँसी महानगर में चुने जाएंगे साफ सुथरे वार्ड

in #nagar2 years ago

20191227_023937.jpg

झांसी। महानगर के साठ वार्डों के बीच सबसे साफ-सुथरा वार्ड चुना जाएगा साफ-सुथरा वार्ड चुने जाने के लिए पांच अलग-अलग मानक तय किए गए हैं। इन पर खरा उतरने वाले वार्ड विजयी घोषित किए जाएंगे। पहले तीन स्थानों पर आने वाले वार्ड पुरस्कृत होंगे। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने वार्डों के बीच यह प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया था। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के मुताबिक स्वच्छ वार्ड चुने जाने के लिए प्रत्येक वार्ड को वार्ड लेवल सफाई अभियान, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वार्ड सुंदरीकरण, आईईसी कैंपन, वार्ड लेबल एवं नागरिक सहभगिता के आधार पर अंक दिए जाएंगे वार्डों के पूर्णांक 1000 अंक तय किया गया है। प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था परखने के लिए उनका भौतिक परीक्षण भी कराया जाएगा। इसके लिए सभी वार्डों में सफाई अभियान आरंभ कराने का निर्देश दिया। जल्द ही इनका मूल्यांकन भी आरंभ करा दिया जाएगा।