अलग ट्रैक मिले तो 'बुलेट' को टक्कर देगी देसी ट्रेन, एक रिकॉर्ड पहले ही तोड़ा

in #mumbi2 years ago

बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई तक 491 किलोमीटर का सफर करीब 2.30 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी। यदि वंदे भारत को भी आधुनिक ट्र्र्रैक मिले तो 3 घंटे में सफर पूरा हो सकता है।अहमदाबाद और मुंबई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही यह 'देसी बुलेट ट्रेन' दोनों शहर के बीच सफर 6 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन अभी अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही दौड़ेगी। हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस ने हाल ही में एक ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल की थी। लेकिन अहमदाबाद और मुंबई के बीच मौजूदा ट्रैक पर ट्रेन को पूरी क्षमता से नहीं दौड़ाया जाएगा।
IMG_20220916_164458.jpg
मुंबई और अहमदाबाद के लिए अभी जापानी बुलेट ट्रेन के लिए कॉरिडोर बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई तक 491 किलोमीटर का सफर करीब 2.30 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, रेलवे के विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यदि वंदे भारत को भी आधुनिक ट्रैक मिल जाए और 180 की स्पीड से नॉन स्टॉप दौड़े तो महज 3 घंटे में अहमदाबाद से मुंबई पहुंच सकती है। बता दें, कि रेलवे वंदे भारत की स्पीड को 200 से 220 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।रफ्तार पकड़ने में बुलेट ट्रेन को छोड़ा पीछे
हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस ने 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने के मामले में बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ दिया है। वंदे भारत ने महज 52 सेकेंड में 100 की रफ्तार हासिल कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन को 54 सेकेंड लगते हैं। नई वंदे भारत के ट्रायल रन के परिणामों की घोषणा करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने पिछले कहा, ''वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण पूरा हो गया। इसने 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 सेकेंड में पूरी कर ली, जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54. 6 सेकेंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है।''

दो स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत
बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से मुंबई के बीच केवल दो स्टेशनों सूरत और वडोदरा में रुकेगी। ट्रेन में एक्जीक्युटिव क्लास और एसी चेयर कार है। एसी चेयर का किराया 1144 रुपए प्लस जीएसटी रखा गया है तो एग्जीक्युटिव क्लास का किराया 2349 रुपए प्लस जीएसटी है।

ऐप पर पढ़ें

Sort:  

प्रति खबर 1.60 wbd से 4 खबरे लाइक