भाजपा नेत्री सुल्ताना खान पर बीच सड़क पर हमला, गम्भीर घायल

in #mumbai2 years ago

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान रविवार देर रात 11 बजे अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है की सुल्ताना खान अपने पति के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थी उसी वक्त बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीच सड़क उनकी कार रोककर उनपर हमला कर दिया। बदमाशों ने सुल्ताना खान के पति के साथ गाली गलौज भी की। भाजपा नेता के पति के अनुसार रविवार रात 11 बजे वे अपनी पत्नी के साथ डॉक्टर के पास मिलने जा रहे उसी समय सड़क के बीच में कुछ अज्ञात लोगो ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी और गालियां देने लग गए। उसके भाजपा ने सुल्ताना के ऊपर धारदार हथियार से हमला करने लग गए। हमले के बाद बाइक सवार फरार हो गए। इस हमले में सुल्ताना खान घायल हो गई हैं। पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठा हुए और पुलिस को बुलाया गया. पुलिस की मदद से घायल बीजेपी नेता सुल्तान खान को नजदीक के इंदिरा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने डॉक्टर से जाकर बात की। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई हैं और स्टेटमेंट देने की हालत में नही हैं, पीड़ित के पति ने पुलिस से कहा कि वो आज अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाएंगी, पुलिस की माने तो स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराने के बाद आरोपियो पर कार्रवाई की जाएगी।

Sort:  

aanews को like किया उसके लिए शुक्रिया, मैं भी आपके like कर रहा हूँ
यह पोस्ट बाद में लाइक करूंगा 4 मिनट पहले ही डला है इसलिए