पशु तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ 2 पशु तस्करों के लगी गोली,कब्जे से हथियार और कार बरामद।

in #mp2 years ago

IMG-20221007-WA0061.jpgउत्तर प्रदेश के हाथरस में आज तड़के पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो पशु तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनो पशु तस्करों की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पूरा मामला हाथरस जिले के थाना चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के पास बाईपास का है जहा लंबे समय से एसपी देवेश कुमार पांडेय को गौकशी की शिकायत मिल रही थी। पिछले दिनों नवरात्र के दौरान सहपऊ क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने खेत में गौवंश के अवशेष फेंक कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। इस संबंध अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसपी ने स्पेशल टीम का गठन किया था। एसपी के आदेश पर यह स्पेशल टीम चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में दो पशु तस्करों को गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गए। एसपी देवेश कुमार पांडेय और एएसपी प्रकाश कुमार मौके पर पहुंच गए। घायल पशु तस्करों आरिफ पुत्र हनीफ खान निवासी मोहल्ला कासियान अलीम खान पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला सराय मुर्तजा, खुर्जा जिला बुलंदशहर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।
पुलिस टीम को 30 हजार का इनाम व प्रशस्ति पत्र की घोषणा डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि एसपी देवेश कुमार पांडेय को लंबे समय से गौकशी की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए एसपी ने स्पेशल टीम बाई थी। इस टीम की शुक्रवार तड़के पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दो पशु तस्कर गोली लगने से घायल हुए हैं। दो अलग अलग जगहों से कुल पांच पशु तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस टीम को 30 हजार रुपए नगद का इनाम व प्रशस्ति पत्र देने की डीआईजी ने घोषणा की है।