04 वार्डो में फागिंग एवं 34 वार्डो में कराया गया एन्टी लारवा का छिड़काव

in #mirzapur2 years ago

IMG-20221014-WA0318.jpg
नित्यवार्ता डेस्क :
मीरजापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में डेंगू रोगों से बचाव एवं जन जागरूकता हेतु नगर के विभिन्न क्षेत्रों में 13 अक्टूबर की रात्रि में अधिशासी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के द्वारा पुलिस लाइन, स्टेशन रोड, रमईपट्टी, विन्ध्यपुरी कालोनी में फागिंग एवं नगर के विभिन्न वार्डो में यथा डंगहर नंबर 6, संगमोहाल वार्ड नंबर 10, पुरानी दशमी वार्ड नंबर 17, अनगढ़ वार्ड नंबर 18, गणेश गंज वार्ड नंबर 22, बथूआ वार्ड नंबर 29, मकरी खोह नंबर 31, बरौधा वार्ड नंबर 14, स्टेशन वार्ड नंबर 15, घंटाघर वार्ड नंबर 27, बसनी बाजार वार्ड नंबर 30, संकटमोचन वार्ड नंबर 33, भटवा की पोखरी वार्ड नंबर 34, कोतवाली वार्ड 35, त्रिमुहानी वार्ड नंबर 37, रुखड़घाट वार्ड नंबर 8, शिवाला महांथ वार्ड नंबर 9, चंद्र दीपा वार्ड नंबर 11, दक्षिणी सबरी वार्ड नंबर 12, उत्तरी सबरी वार्ड नंबर 20, बागकुंजन गिरी वार्ड नंबर 21, चेतगंज वार्ड नंबर 23, बाजीराव कटरा वार्ड नंबर 25, बुंदेलखंडी वार्ड नंबर 36, महुआरिया वार्ड नंबर 2, फतहा वार्ड नंबर 3, रमईपट्टी वार्ड नंबर 4, तरकापुर वार्ड नंबर 7, गोसाई तालाब वार्ड नंबर 16, शुक्लहा वार्ड नंबर 19, घूरहुपट्टी वार्ड नंबर 26, शिवपुर वार्ड नंबर 1, विंध्याचल वार्ड नंबर 13, बसही वार्ड नंबर 24 एन्टी लारवा का छिड़काव कराया गया।