खेत से घर लौटे युवक की बिगड़ी तबीयत, झांसी में उपचार के दौरान हुई मौत

in #medical2 years ago

Screenshot_20221007-171412_1DM.jpg

झांसी। खेत से घर लौटे एक युवक के अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बताते चलें कि ललितपुर जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत मसोरा खुर्द में रहने वाला लगभग 19 वर्षीय मानवेन्द्र खेत पर गया था। खेत से घर लौटा तो उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजनों ने उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।