मंदसौर हॉकी खिलाड़ी अल्बीना व शालिनी का ग्वालियर हॉकी एकेडमी में चयन

in #mandsaur2 years ago

IMG-20221020-WA0005.jpgमंदसौर। मन्दसौर हॉकी खिलाड़ी अलविना व शालिनी का मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित भारत की नंबर एक हॉकी एकेडमी ग्वालियर में चयन अब शालिनी व अलविना का पढ़ाई लिखाई, स्पोर्ट्स कोचिंग व खेल सामग्री से संबंधित समस्त खर्चा मध्यप्रदेश सरकार वहन करेगी। इन बच्चों का चयन कई प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद हुआ इसकी शुरुआत गर्मी में हुई थी जब पहली ट्रायल मंदसौर मैं हुई थी इसमें उज्जैन संभाग के सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस ट्रायल से चयनित खिलाड़ियों की एक और ट्रायल ली गई इसके बाद चुनिंदा खिलाड़ियों की फाइनल ट्रायल ग्वालियर रखी गई जो 15 दिन चली इसमें समस्त भारत की बेहतरीन हॉकी खिलाड़ियों ने शिरकत की इसके बाद मध्य प्रदेश एकेडमी लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया । ज्ञात रहे ग्वालियर हॉकी अकैडमी भारत की नंबर एक एकेडमी है जिसने भारत को कई अंतराष्ट्रीय और ओलंपिक खिलाड़ी दिए है। मंदसौर की भी कई खिलाड़ियों ने यहां से प्रशिक्षण लिया है या आज भी ले रहे हैं।, जिसमें प्रियंका चंद्रावत, नीलू डाडीया, अदिति महेश्वरी, कृषा परिहार, हिरवा पुरोहित आदि शामिल है। अल्बीना के पापा आबिद जहां लाइट व माइक से संबंधित काम करते हैं। वही शालिनी के पापा किशोर सिंह एक गैरेज चलाते हैं और हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। अब यह खिलाड़ी एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह बरार व सहायक कोच वंदना उइके के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेंगे। बालिकाओं की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विनोद गर्ग, विशाल गोयल, त्रिभुवन कवीश्वर, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी विजेंद्र देवड़ा हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, दूबेला क्लब के अध्यक्ष विनय दुबेला, अमर क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, कोच अविनाश उपाध्याय, रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, केंद्रीय शासन द्वारा नियुक्त खेलो इंडिया एन, आई, एस, कोच वैभव चौरसिया, खेल विभाग के कोच अविरल बरोलिया, ओम प्रकाश गुर्जर, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोरा, अमित आर्थर, राकेश श्रीवास्तव, अजय सिंह गौर, शैलेंद्र परिहार, कमलेश शर्मा, मंगल बैरागी, मनोज करण, अजहर खान, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी बालागंज स्कूल के प्राचार्य सुदीप दास आदि ने बधाई दी व अदिति के उज्जवल भविष्य की कामना की।