कान्हा का आकर्षक दृश्य देख आकर्षित हुए शिवराज

in #mandla2 years ago

बाघ का दीदार करने सपरिवार पहुुंचे कान्हा, किया पौधारोपण, ग्रामीणों से की चर्चा
001.jpeg
मंडला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की दोपहर कान्हा की बिरसा हवाई पट्टी से सपरिवार कान्हा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम कान्हा की सफारी के लिए मुक्की गेट से पार्क में प्रवेश किया है। जहां पार्क में परिवार के साथ शाम की सफारी की। उनके साथ कान्हा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर एसके सिंह भी मौजूद रहे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की आने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया। सुरक्षा कारणों से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।
002.jpeg
जानकारी अनुसार मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार कान्हा के मुक्की में दो दिवसीय प्रवास पर आए है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार सायंकालीन सफारी में कान्हा टायगर रिजर्व का भ्रमण किया। कान्हा के वनों की आर्कषक दृश्यावालियों ने उन्हें आकर्षित किया। साल वनों के विस्तार एवं इससे जल धाराओं के सतत् प्रवाह के बारे में जानकर प्रसन्नता व्यक्त की। बारासिंघा एवं अन्य वन्यप्राणियों के रहवास प्रबंधन का अवलोकन करते हुये प्रबंधन के मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बारासिंघा संरक्षण के प्रयास की सराहना की गई।
WhatsApp Image 2022-06-11 at 3.09.34 PM.jpeg
सेवा संबंधी जरूरत पर की चर्चा :
शनिवार को प्रात: कालीन सफारी में मुक्की जोन भ्रमण के दौरान सारंगपुर तालाब क्षेत्र में बाघ के दीदार हुये। प्रवास के समय मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों से प्रबंधन एवं उनकी सेवा संबंधी जरूरत पर चर्चा की गई। भावसे क्षेत्र संचालक एसके सिंह द्वारा कान्हा से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की उपलब्धता के साथ प्रबंधन के माध्यम से स्थानीय जनता को रोजगार उपलब्धता की जानकारी दी गई। प्रबंधन की कठिनाइयों एवं कर्मचारियों के विशेष वेतन के प्रावधान का अनुरोध किया गया। वामपंथी आंदोलन के कान्हा क्षेत्र में फैलाव पर मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्रता से प्रभावी कदम उठाने के संकेत दिये गये।
003.jpeg
सपरिवार किया पौधारोपण :
कान्हा भ्रमण के अंतिम चरण में मुक्की प्रवेश द्वार टिकट काऊंटर परिसर में आम, जामुन, आंवला एवं अमरूद के पौधों का रोपण किया गया। उनकी पत्नि श्रीमति साधना सिंह एवं पुत्रगण द्वारा भी पौधा रोपण किया गया। यहाँ पर उनके द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से भी चर्चा की गई और वृक्षारोपण के महत्व को बताया। बता दे कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन पौधा रोपण का संकल्प लिया गया है। प्रवास कार्यक्रम में कान्हा टायगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, उप संचालक (कोर), उप संचालक (बफर), पुलिस अधीक्षक, बालाघाट, कमांडेंट हाग फोर्स एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
WhatsApp Image 2022-06-11 at 3.09.31 PM.jpeg
WhatsApp Image 2022-06-11 at 3.10.19 PM.jpeg

Sort:  

Mama Ne To Sher Dekha hi hoga