छत में सो रहे तीन लोगों की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या

in #mandla2 years ago

001.jpeg
महिला के सिर को हत्यारा ले गया साथ, एक किमी दूर पेड़ पर लटका मिला सिर
मंडला. जिले में सड़क हादसे और क्राइम की घटनाएं आम हो गई है। लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दुर्घटनाएं और जुर्म बढ़ते जा रहे है, इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। अधिकत्तर क्राइम अवैध कारोबार और अंधविश्वास के चलते होते है। जिससे लोग इस क्राइम की चपेट में आने से अपनी जान तक गवां देते है। ऐसा ही एक मामला मंडला जिले के मोहगांव थाना अंगर्तत ग्राम पातादेई में घटित हुई, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक आरोपी ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगा जा रहे है। गला काट कर की गई हत्या को जादू टोने से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल हत्या की जांच मंडला पुलिस द्वारा की जा रही है, पुलिस इस निर्मम हत्या का खुलासा जल्द कर देगी। सूत्रों के अनुसार पुलिस हत्यारों तक पहुंच चुकी है, अब बस इन हत्यारों का खुलासा शेष रह गया है।
जानकारी अनुसार जिले के मोहगांव थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडासिल्ली के पोषक ग्राम पातादेई में घर की छत में सो रहे तीन लोगों की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या को अंजाम दिया है। घटना 16 व 17 मई की दरमियानी रात की है, जब एक परिवार के तीन सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। आरोपी ने हत्या करके तीनों मृतकों में से 57 वर्षीय महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था, जो मौके पर नहीं मिला, महिला का शव घटना स्थल से करीब एक किमी दूर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। मृतकों में नर्मद सिंह पिता मान सिंह वरकड़े 62 वर्ष, सुकरती बाई पति नर्मद सिंह वरकड़े 57, कुमारी महिमा पिता सुंदर लाल बरकड़े 12 वर्ष सभी निवासी ग्राम पातादेई के है।
बताया गया कि मंडला जिले के मोहगांव थाना अंतर्गत ग्राम पातादेई में अज्ञात व्यक्ति ने घर की छत में सो रहे तीन लोगों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। जानकारी लगते ही मोहगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला का सिर आरोपियों ने धड़ से अलग कर घटना स्थल से दूर एक पेड़ में लटका दिया था। इस निर्मम हत्या की जांच मंडला पुलिस कर रही है।
बता दे कि हत्यारों नें महिला के सिर को धारदार हथियार से काट कर ले गये थे, क्योंकि घटना स्थल पर महिला का सिर नही मिला था। एक ही छत में तीन आदिवासी लोगों की हत्या करना यह आश्चर्यचकित घटना है। इस घटना से पूरे पातादेई ग्राम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल और मातम छाया गया है। इस घटना की जानकारी लोगों के द्वारा मोहगाँव थाना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन ग्राम पातादेई घटना स्थल पर पहुँचे और इस दर्दनाक घटना की जाँच में जुट गई।
आज हो सकता है हत्या का खुलासा :
बताया गया कि मृतक दंपत्ति के दो पुत्र हैं, सुंदरलाल और चंदरलाल। जिसमें चंदरलाल भोपाल में रहता है और सुंदरलाल गांव में ही रहता है। सुंदर लाल की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। मोहगांव थाना प्रभारी एसएल मरकाम का कहना है कि मृतक नर्मद सिंह का पुत्र सुंदरलाल उसी गांव में अलग मकान में रहता है। घटना की रात वह अपने मकान में सो रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर रही है। पुलिस हत्यारों तक पहुंच चुकी है, आज बुधवार को इस निर्मम हत्या का खुलासा मंडला पुलिस कर सकती है।

Sort:  

🙂

Bhut bura hua

Sad