महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन महिला मोर्चा के द्वारा किया गया।

in #mahmudabad2 years ago

IMG-20220606-WA0209.jpg

महमूदाबाद, सीतापुर।

जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद में सेवा, सुशासन, एवम् गरीबों के कल्याण वाली केंद्र सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज सीएचसी महमूदाबाद में महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन महिला मोर्चा के द्वारा किया गया। शिविर में महिलाओं का परीक्षण एवम् सम्बन्धित सामान्य जांचे भी की गई।

IMG-20220606-WA0207.jpg

महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि भाजपा नगर अध्यक्ष रमा शंकर वर्मा जी व भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला महामंत्री शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लोगों के विकास के लिए संकल्पित है। सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचे, पात्र व्यक्ति लाभान्वित अवश्य हो इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता भी पूर्ण प्रयासरत है। इससे पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा लेखा गुप्ता व महामंत्री लक्ष्मी गुप्ता ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवम् महिला मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति वर्मा जी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

IMG-20220606-WA0208.jpg

शिविर में उपस्थित महिलाओं को कैल्शियम , आयरन, विटामिन्स की टैबलेट्स,सैनिटरी पैड्स, ग्लूकोज सहित अन्य आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ प्रियंका पोरवाल, प्रीति वर्मा महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, महामंत्री लक्ष्मी गुप्ता, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश राजपूत,अंजली मौर्या, महिला आरक्षी सीमा कार, डॉ मीनाक्षी, अर्श काउंसलर पूनम वर्मा, फैमिली प्लानिंग काउंसलर विनय कुमारी, अजीत सिंह बीपीएम,आरती मिश्रा कंप्यूटर ऑपरेटर,डॉ मीनाक्षी वर्मा जी M.O), अर्श काउंसलर पूनम वर्मा विनय कुमारी फैमिली प्लैनिंग काउंसलर, अंजली सिंह B.P.M, आरती मिश्रा कंप्यूटर ऑपरेटर, अजीत बीईपीएम, सुदामा प्रसाद फार्मासिस्ट, हर्षित पटेल LT, शैल कुमारी वर्मा, आशा बहू कल्पना वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।।। भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष लेखा गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sort:  

Good work