आईपीएस स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता की गई आयोजित

in #madhyapradesh2 years ago

Screenshot_2022-09-17-17-26-15-31_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

अलीम डायर अशोकनगर मुंगावली। ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शनी स्कूल मैदान पर किया गया जिसमें 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष के सभी स्कूलों के बालक बालिकाओं ने भाग लिया एवं अपने खेल के दम पर आने वाले दिनों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन कराया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल युवा मोर्चा जिला मंत्री विक्रम सिंह यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया वही विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह बेस वरिष्ठ शिक्षक अरुण जैन ब्लॉक कीड़ा अधिकारी अनूप सिंह तोमर सहायक कीड़ा अधिकारी अंसार खान जमीदार गजेंद्र दांगी आर के यादव विपिन बंसल जाहिद खान जमीदार उपस्थित रहे वही भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश ग्वाल ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की वही चयनित सभी खिलाड़ी जिला स्तर पर अपने खेल का हुनर दिखाएंगे वही निर्णायक की भूमिका खेल प्रशिक्षक जावेद खान मोहम्मद आरिफ खान मुबारक खान समीर खान आसिफ खान हैदर यार रमीज राजा ने की।

Screenshot_2022-09-17-17-26-32-00_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg