सपा 21 को सभी जिलों में मुलायम सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी

in #lucknow2 years ago

MALAYAM.png
लखनऊ - सपा सरंक्षक एवं संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में पार्टी प्रदेश के हर जिले में श्रद्धांजलि सभा आयोजन करेगी। समाजवादी पार्टी ने 21 अक्टूबर को प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की स्मृति को सहेजने के लिए श्रद्धांजलि सभा के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस संबंध में 13 अक्टूबर को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से हम सभी दुखी हैं। शोकाकुल कार्यकर्ता एवं समर्थकों से निवेदन है कि 21 अक्टूबर को आदरणीय नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हर जनपद में कार्यक्रम आयोजित करें।
उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का बीती दस अक्टूबर को सुबह मेदांता के गुरुग्राम अस्पताल में देहांत हो गया था। इसके बाद 11 अक्टूबर को इटावा के सैफई में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताजी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी थी।