कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर में प्राकृतिक खेती के नवीन आयाम पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

in #kvk2 years ago

कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर में प्राकृतिक खेती के नवीन आयाम एवं प्रमाणीकरण विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया !
IMG-20220629-WA0066.jpg

कार्यक्रम के दौरान केंद्र के प्रमुख डॉक्टर जी .आर. अंबाबतिया द्वारा ग्राम रुड़की से पधारे हुए किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए औषधीय फसलें एवं मोटा अनाज जैसे- तुलसी, अश्वगंधा, कोच ,ज्वार, बाजरा लगाने हेतु विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया! कार्यक्रम के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ एस एस धाकड़ द्वारा किसानों को सोयाबीन के उन्नत उत्पादन हेतु मेड नाली पद्धति से बुवाई करने हेतु जानकारी दी गई! केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ गायत्री वर्मा रावल द्वारा किसानों को कृषि के साथ-साथ अन्य संबंधित कृषि प्रणालियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही किसानों को रासायनिक उर्वरकों के द्वारा हो रहे दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर करने संबंधी जानकारी दी गई! जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं कृषि लागत को कम करने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को सुधारने हेतु कृषि में जैविक प्रविधियां को अपनाने अंतर्गत- जीवामृत, बीजा मृत ,संजीवक, पंचगव्य, तथा कीट नियंत्रण की जैविक विधि अंतर्गत -नीमस्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्नि अस्त्र ,बनाने एवं उसके उपयोग संबंधी विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई! इसके साथ ही केंद्र की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया! कार्यक्रम के दौरान केंद्र की कुमारी निकिता नंद का भी विशेष योगदान रहा! साथ ही ग्राम रुड़की के सेमक्रॉप, शेयर एनजीओ से श्री पवन कुमार गुर्जर एवं 20 से अधिक किसानों ने सहभागिता ली