Kohinoor: ब्रिटिश महारानी के निधन के बाद किस-किसने उठाई कोहिनूर लौटाने की मांग

in #kohinoor2 years ago

यह जानना अहम है कि आखिर कोहिनूर हीरे की मांग अब तक कौन-कौन कर चुका है? भारत में इसे लाने की अब तक क्या कोशिशें हुई हैं? मोदी सरकार ने कोहिनूर को लेकर क्या कहा है? इसके अलावा ब्रिटिश महारानी के ताज के इस रत्न के लौटने की क्या संभावनाएं हैं?Screenshot_20220919-170202_Amar Ujala.jpgब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद जहां ज्यादातर पश्चिमी देशों में शोक की लहर है। वहीं, अफ्रीका और भारत में ब्रिटिश राजघराने और ईस्ट इंडिया कंपनी के काले इतिहास को लेकर चर्चा जारी है। एलिजाबेथ के निधन के बाद सबसे ताजा बहस राजघराने के ताज को लेकर छिड़ी है, जिसमें अफ्रीका से लेकर भारत तक के कई रत्न जड़े हैं। इनमें सबसे खास है 'कोहिनूर', जिसे भारत से ब्रिटेन ले जाया गया। वहीं अन्य हीरों में अफ्रीका का 'द ग्रेट स्टार' और 'सेकंड स्टार ऑफ अफ्रीका' शामिल हैं। बीते एक हफ्ते में सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट्स में कोहिनूर को भारत वापस लौटाने की मांग उठने लगी है। 105 कैरेट का कोहिनूर हीरा दुनिया के सबसे बड़े कट डायमंड्स में से एक है। भारत में यह हीरा हजारों साल पहले पाया गया था और कई राजाओं के हाथ से होते हुए यह ब्रिटिश साम्राज्य के पास पहुंचा। मजेदार बात यह है कि कोहिनूर को लौटाने की मांग सिर्फ भारत ही नहीं करता, बल्कि पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान भी इस पर दावेदारी ठोक चुके हैं। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर कोहिनूर हीरे की मांग अब तक कौन-कौन कर चुका है? भारत में इसे लाने की अब तक क्या कोशिशें हुई हैं? मोदी सरकार ने कोहिनूर को लेकर क्या कहा है? इसके अलावा ब्रिटिश महारानी के ताज के इस रत्न के लौटने की क्या संभावनाएं हैं?