प्रतियोगिता में हार जीत का महत्व नहीं

l_1581945404.jpeg

केन्द्रीय विद्यालय ने तृतीय चरण में किया प्रवेश

जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के भूतपूर्व छात्रों के संगठन जेसोबा द्वारा केन्द्रीय विद्यालय मंडला, शास उत्कृष्ट उच्च माध्य विद्यालय मोहगांव एवं शास कन्या हाई स्कूल मोहगांव के मध्य संपन्न हुई। प्राचार्य, उपेन्द्र कुमार पांडे के मुख्य आतिथ्य, नंद किशोर कार्तिकेय के विशिष्ठ अतिथ्य एवं अध्यक्ष जेसोबा, ए के शुक्ल की अध्यक्षता में यह प्रतियोगिता केन्द्रीय विद्यालय मंडला में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में शास उत्कृष्ट उच्च माध्य विद्यालय मोहगांव से प्रिसी दुबे, ओम गोल्हानी एवं प्राची झारिया, केन्द्रीय विद्यालय मंडला से रुद्रांश शाडिलकर, कनिष्क उपाध्याय एवं अथर्व सुनेरी तथा शास कन्या हाई स्कूल मोहगाव से आरजू बेरागी, गंगोत्री मरावी एवं रीता यादव ने सहभागिता की। केन्द्रीय विद्यालय मंडला के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल करते हुए तृतीय चक्र में प्रवेश किया। एके शुक्ल ने कहा कि जेसोबा द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधयों को प्रोत्साहित करने हेतु यह आयोजन किया जा रहा हैं।

प्राचार्य उपेन्द्र कुमार पांडे ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत का महत्व नहीं है वरन् महत्व इस बात का है कि इसके माध्यम से छात्र स्वयं अपने आपका आकलन कर सकते हैं कि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कितने तैयार हैं। संचालन शिक्षक मुकेश त्रिपाठी ने किया। आगामी 5 दिसंबर को जेसोबा सामान्य ज्ञान की 2 प्रतियोगिताएं आयोजित है। प्रथम 12 बजे दिन से शास कन्या उच्च माध्य विद्यालय बम्हनी, शास उत्कृष्ट उच्च माध्य विद्यालय नैनपुर एवं शास उच्च माध्य विद्यालय ककैया मध्य शास कन्या उच्च माध्य विद्यालय बम्हनी में तथा द्वितीय वि 2:30 बजे अपरान्ह से शास (बालक) उच्च माध्य विद्यालय बम्हनी एवं शास रेलवे उच्च माध्य विद्यालय नैनपुर के मध्य, शास (बालक) उच्च माध्य विद्यालय बम्हनी में संपन्न होगी।