दुल्हन शादी की जिद पर अड़ी, हाई वोल्टेज ड्रामा, परिजनों ने लौटाई बारात, जानिए फिर क्या हुआ

in #kannauj2 years ago

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र में ईजलपुर गांव से दूल्हा छिबरामऊ के एक मोहल्ले में बारात लेकर आया था। किसी बात को लेकर दुल्हन के परिजनों ने शादी करने इनकार कर दिया। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। आधार कार्ड में दुल्हन नाबालिग होने पर पुलिस ने शादी कराने से इनकार कर दिया।

वहीं दुल्हन शादी की जिद पर अड़ गई। काफी देर चली पंचायत के बाद बगैर दुल्हन बारात लौट गई। थाना क्षेत्र के ईजलपुर गांव निवासी सुरजीत की शादी एक साल पहले छिबरामऊ के एक मोहल्ला निवासी एक युवती के साथ तय हुई थी। तीन अक्तूबर को दूल्हा परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया

तभी दुल्हन के परिजनों ने किसी बात को लेकर शादी से इंकार कर दिया। बाद में दुल्हन दूल्हे के साथ कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में दुल्हन शादी करने की जिद पर अड़ गई। अभिलेखों में दुल्हन की उम्र कम होने पर पुलिस ने शादी कराने से मना कर दिया। उसके बाद दूल्हा बगैर दुल्हन के वापस लौट गया।
दूल्हे का आरोप परिजन दूसरी जगह करना चाहते शादी
बारात वापस लौटने पर दूल्हा ने वधू पक्ष पर जबरिया दूसरी जगह शादी करने के आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले एक साल से उसकी दुल्हन से फोन पर बात होती रही। इस बीच उसने कई बार दुल्हन के परिजनों की आर्थिक मदद की। दुल्हन उससे शादी करने को तैयार है, जबकि उसके परिजन पैसों के लालच में दूसरी जगह शादी करना चाहते हैं।Screenshot_20221005-154019_Chrome.jpg

Sort:  

सर मेने आपकी खबरे लाइक कर दी जी