उमंग एवं जोष के साथ मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

in #jodhpur2 years ago

जोधपुर, 21 जून/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिले की समस्त पंचायत समितियों में एवं ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूरे जिले में लोगों में उत्साह देखा गया। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में करीब 3500 से अधिक जनप्रतिनिधीगण एवं कर्मचारीयों, महिलायें, ग्रामीणों एवं बालक बालिकाओं ने भाग लेकर विभिन्न योगासन कर दुनिया में योग की ताकत का संदेष दिया।
WhatsApp Image 2022-06-21 at 5.46.04 PM.jpeg
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि योग क्रिया लोगों को उर्जावान रहने एवं कोविड-19 महामारी जैसे कठिन समय के दौरान एक सुदृढ प्रतिरक्षा प्रणाली बनाये रखने में सहायता कर रही है।
WhatsApp Image 2022-06-21 at 5.46.03 PM.jpeg
योग दिवस पर सभी को षारीरिक ओर मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिये प्रेरित किया गया। योग क्रिया को जीवन का अंग बनाकर ही निरोगी राजस्थान के सपने को साकार किया जा सकता है।