पंचकुंड श्री सुखेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

in #jodhpur2 years ago

IMG-20220720-WA0023.jpgश्री सुखेश्वर महादेव श्रीमाली वाटिका का हुआ शुभारंभ
जोधपुर। हिज होलिनेस 1008 श्री गुलाबचंद्रजी महाराज की तपोस्थली पंचकुंड स्थित श्री सुखेश्वर महादेव मंदिर प्रागण में आज दिनाँक 17जुलाई 2022 को अभिजीत मुहूर्त में पंडित राजेश जोशी के आचार्यत्व में हेमंत घोष राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी, कैलाश दवे, राजेन्द्र ओझा, धर्मेंद्र दवे, महेश ओझा, सत्यनारायण बोहरा, प्रो. मिथलेश नारायण भट्ट ने रुद्राभिषेक करने के साथ ही भोले बाबा की आरती की।
इस शुभ अवसर पर श्री सुखेश्वर महादेव श्रीमाली वाटिका का फीता काटकर शुभारम्भ हेमंत घोष राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी द्वारा किया गया। अगली कड़ी में वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें विल्व पत्र, आंवला, शमी इत्यादि के पौधे लगाए गए।
सभी आगन्तुक अथितियों ने श्री सुखेश्वर महादेव ग्रुप के सदस्य जिसमें जोधपुर रेल्वे स्टेशन डायरेक्टर ललित शर्मा, कैलाश दवे, धर्मेंद्र दवे, राजेन्द्र ओझा, शशीकांत दवे, सत्यनारायण बोहरा (सत्तु भाई), मुकेश दवे, विक्रान्त दवे, भानुप्रकाश भट्ट, सेवाभावी वीरेन्द्र दत बोहरा, नागेन्द्र बोहरा, चन्द्रप्रकाश दवे, राजेन्द्र दवे, सुरेन्द्र दवे इत्यादि द्वारा किये गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस शुभ अवसर पर अजय त्रिवेदी कांग्रेस, शिव सिंह राठौड़ पूर्व आरपीएससी सदस्य, कैलाश श्रीमाली, दुष्यंत जोशी, नरेंद्रलाल त्रिवेदी, ओमप्रकाश दवे, चंद्रशेखर दवे, विकास दवे, चिराग दवे, वेणु जोशी, मनोहरलाल व्यास के साथ समाज बंधु एवम मातृशक्ति उपस्थित हुई।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में पधारें अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
इसी कड़ी में श्री सुखेश्वर महादेव ग्रुप के सभी सदस्यों ने पूरे क्षेत्र को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया।IMG-20220720-WA0024.jpg