Rajasthan Political Crisis: सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे पर्यवेक्षक माकन और खड़गे, केसी वेणुगोपाल भी मौजूद

in #indian2 years ago

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष के रेस में शामिल होने के बाद राजस्थान का सियासी पारा गरम है। कांग्रेस की आंतरिक कलह एक बार फिर जगजाहिर हो रही है। गहलोत गुट के विरोध के बाद से पायलट के हाथ से एक बार सत्ता छीनती नजर आ रही है। प्रदेश में मचे इस घमासान के बीच अब सवाल है कि राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा।

राजस्थान मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुए घमासान की आग अब कांग्रेस अध्यक्ष पद तक पहुंचती दिखाई दे रही है। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर कर दिया गया है। केसी वेणुगोपाल अध्यक्ष पद के लिए नए दावेदार बनकर सामने आए हैं।Screenshot_2022-09-26-17-32-13-26.jpg