तिरंगा बाइक रैली पर राजनीति, विपक्ष ने कहा-भाजपा के पॉलिटिकल एजेंडा में कैसे शामिल

in #india2 years ago

Screenshot_20220803-220651.jpg

नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लालकिले से विजय चौक तक हर घर तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने बाइक और स्कूटी चलाकर इसका हिस्सा बने। हालांकि विपक्ष ने इससे दूरी बना ली और तंज कसा कि भाजपा के पॉलिटिकल एजेंडा में कैसे शामिल हों।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक होगा, जिसमें सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से तिरंगा बाइक रैली में हिस्सा लेने की अपील भी की थी।तिरंगा यात्रा पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि "हम भारत की आजादी के 75 साल मना रहे हैं और इस संदर्भ में हर घर में तिरंगा फहराना हमारा उद्देश्य है। तिरंगा रैली में हमने सभी को बुलाया था लेकिन फिर भी विपक्ष नहीं आए तो हम कुछ नहीं कह सकते। हम इसमें राजनीति नहीं करना चाहते।"