तिरंगा अभियान की उत्साहपूर्वक तैयारी जारी

in #india2 years ago

Screenshot_20220803-233213.jpg

इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में हमर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आगामी स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री बघेल के आह्वान पर राज्य में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत राज्य में हमर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव, हर शहर, हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।कोरिया जिले में भी अभियान की उत्साहपूर्वक तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज सोनहत विकासखंड का दौरा कर कटगोड़ी स्थित वॉच टावर का निरीक्षण किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यहां पर जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इस तिरंगे की ऊंचाई लगभग 30 मीटर होगी। इसके साथ ही जिले में झुमका बोट क्लब, झुमका आइलैंड और कोरियागढ़ पहाड़ पर तिरंगा फहराने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है।

Sort:  

Mera bhi like 👍 kar do sir