आप सभी को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

in #india2 years ago

WhatsApp-Image-2022-07-22-at-11.24.30-AM-1-1024x576.jpeg

आज भारत के गौरव, तिरंगे का अंगीकरण दिवस है। हर वर्ष 22 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस (National Flag Adoption Day 2022) मनाया जाता है। बता दें, वर्ष 1947 में आज ही के दिन संविधान सभा की बैठक में तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। शौर्य, बलिदान, समृद्धि और शांति का प्रतीक हमारा तिरंगा हमें सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा।।
राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस के अवसर पर समस्‍त देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज प्रत्‍येक भारतवासी को शांति, समृद्धि और सदैव गतिशील रहने की प्रेरणा देता है और हम सभी में राष्‍ट्र प्रेम व गौरव का संचार करता है।
#जय_हिंद