गांव में इलाज करने गए डॉक्टर की दबंगों ने जबरन करा दी शादी, वीडियो सामने आने के बाद थाने....

in #india2 years ago

BEGUSARAI : एक मवेशी का इलाज करने के लिए गांव में जाना वेटनरी डॉक्टर को भारी पड़ गया, जब गांव के कुछ दबंगों ने उसका अपहरण कर लिया और बंदूक की नोंक पर जबरन उसकी शादी करा दी गई। मामला सामने आने के बाद अब परिजनों ने इस संबंध में तेघड़ा थाना में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करवायी है। वहीं पुलिस लापता डॉक्टर की तलाश में जुट गई है।

पकड़ौआ विवाह की यह घटना बिहार के बेगूसराय की है। जानकारी के मुताबिक तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव निवासी सुबोध कुमार झा ने थाना में आवेदन देकर अपने बेटे का अपहरण कर शादी करने का शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर उनका बेटा ग्रामीण चिकित्सक (वेटनरी डॉक्टर) सत्यम कुमार मवेशी का इलाज करने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटा।

मंगलवार को देखा शादी का वीडियो

मंगलवार की सुबह सत्यम की मां केफोन पर शादी का एक वीडियो क्लिपआयाजिसमें मंदिर में सत्यम और उसके साथ दुल्हन के कपड़े में एक लड़की बैठी हुई थी। आस-पास लोगों की भीड़ नजर आ रही थी और पंडित मंत्रोच्चारण कर रहा था। वीडियो देखने के बाद यह मान लिया गया कि शादी की रस्में निभाई जा रही थीं।

सत्यम के चाचा की मानें तो हसनपुर गांव के विजय सिंह ने सत्यम का अपहरण कर उसकी जबरन शादी करा दी है। उन्होंने बताया कि सत्यम के मिलने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी शादी कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है। वहीं परिजनों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस लापता वेटनरी डॉक्टर सत्यम कुमार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है‌।

Sort:  

Very bad