हिंदूराव अस्पताल के इंक्वायरी ऑफिस की छत से प्लास्टर टूटकर गिरा, एक कर्मचारी को आई चोट

हिंदूराव अस्पताल के इंक्वायरी ऑफिस की छत से प्लास्टर टूटकर गिरा, एक कर्मचारी को आई चोटIMG_20220724_002845.jpg

|नई दिलली
दिल्ली नगर निगम के लगभग सभी अस्पतालों की इमारतें जर्जर हालत की स्थिति में है। आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है। कभी इमारतों की छत गिरती है, कभी मरीजों व डॉक्टरों के उपर पंखा गिर जाता है तो कभी इमारत का छज्जा ही टूटकर गिर जाता है। अब ताजा मामला एमसीडी के सबसे बड़े हिंदूराव अस्पताल का है। जहां अस्पताल की मुख्य इंक्वायरी आॅफिस की छत टूटकर नीचे गिर गई। हादसे मेें ऑफिस में काम कर रहे एक कर्मचारी को चोट भी आई है। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त ऑफिस मेें एक ही कर्मचारी उपस्थित था। जानकारी के मुताबिक रात करीब 11.30 इंक्वायरी ऑफिस मेें काम कर रहा था। अचानक छत से प्लास्टर टूूटने लगा और कर्मचारी के उपर गिर गया। कर्मचारी के हाथ में चोट आई है। कर्मचारी को उपचार के बाद छुटटी दे दी गई।
इस संबंध में एमसीडी डीएचए डॉ अरुण कुमार से मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने प्रश्न सुनते ही कॉल कट कर दी। इसके बाद दो बार कॉल की लेकिन पिक नहीं किया। इसके बाद अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनु कपूर से बात की ताे उन्होंने बताया कि इंक्वायरी ऑफिस की छत का केवल प्लास्टर गिरा है। एक कर्मचारी को हाथ में हल्की चोट आई है। छत की मरम्मत का काम शुरु करवा दिया गया है। बता दें हिंदूराव अस्पताल उत्तरी दिल्ली एरिया का सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में प्रतिदिन चार से पांच हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते है। कई बार ऐसे हादसे होने के बाद अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि जब कोई बड़ा हदासा हाे जाएगा तब प्रशासन जागेगा।