खाद्य विभाग द्वारा मण्डी में 02 धान क्रय केन्द्र एवं 01 बाजरा क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

in #hathras2 years ago

हाथरस-जिलाधिकारी अर्चना वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद में धान एवं बाजरा खरीद में प्रगति लाने हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी, शिशिर कुमार द्वारा विकास खण्ड सादाबाद में संचालित क्रय एजेन्सी खाद्य विभाग द्वारा सादाबाद मण्डी में स्थित 02 धान क्रय केन्द्र एवं 01 बाजरा क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया गया। धान एवं बाजरा क्रय केन्द्र के प्रभारी निरीक्षण के समय उपस्थित मिले। धान क्रय केन्द्र सादाबाद मण्डी में अब तक कुल 37 कृषकों से 2953.20 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है। सहपऊ एवं सादाबाद मण्डी धान क्रय केन्द्र पर अब तक कुल 20 कृषकों से 1849.60 कुं0 धान की खरीद की जा चुकी है एवं सादाबाद मण्डी स्थित बाजरा क्रय केन्द्र पर अब तक कुल 104 कृषकों से 2979.50 कुं0 बाजरा की खरीद की जा चुकी है। निरीक्षण के समय राजपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी-झगरार, सादाबाद (पंजी0आई0डी0-1440000411) के बाजरे की खरीद हो रही थी।
जनपद में जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय हेतु कुल 25 धान क्रय केन्द्र तथा 03 बाजरा क्रय केन्द्र अनुमोदित हैं जिसके क्रम में धान खरीद हेतु क्रय संस्था खाद्य विभाग द्वारा 05, पी0सी0एफ0 द्वारा 19 तथा भारतीय खाद्य निगम द्वारा 01 क्रय केन्द्र संचालित है तथा बाजरा खरीद हेतु खाद्य विभाग द्वारा संचालित 01 हाथरस मण्डी, 01 सादाबाद मण्डी तथा 01 सिकन्द्राराऊ मण्डी कुल 03 बाजरा क्रय केन्द्र संचालित है। जनपद में अब तक कुल 192 कृषकों से 1444.88 मी0टन धान की खरीद की जा चुकी है जो जनपद हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 1000 मी0टन के सापेक्ष 144.48 प्रतिशत है। जनपद में अब तक कुल 208 कृषकों से 920.53 मी0टन बाजरा की खरीद की जा चुकी है जो जनपद हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 3200 मी0टन के सापेक्ष 28.76 प्रतिशत है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि बाजरा की खरीद दिनांक 15 दिसम्बर, 2022 तक एवं धान की खरीद दिनांक 31 जनवरी, 2023 तक की जायेगी। इस वर्ष कॉमन धान का समर्थन मूल्य रू0 2040 प्रति कुं0 तथा बाजरा का समर्थन मूल्य रू0 2350 प्रति कुं0 निर्धारित है।