महिला से पर्स छीनने की घटना में संलिप्त आरोपी किया गिरफ्तार,

in #haryana2 years ago

महिला से पर्स छीनने की घटना में संलिप्त आरोपी किया गिरफ्तार, न्यायालय मे किया पेशकर लिया रिमाण्ड पर, मामले की विवेचना जारी

      जिले के थाना सिविल लाइन सोनीपत की पुलिस ने महिला से पर्स छीनने की घटना मे संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार आरोपी रोहित पुत्र हेमचंद निवासी अशोक विहार, सोनीपत का रहने वाला है।

      इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि गत 26 जून को गीता पत्नी गिरीश निवासी मॉडल टाउन, सोनीपत ने थाना सिविल लाइन सोनीपत में शिकायत दी थी कि दिनांक 22 जून को कोई नामपता नामालूम व्यक्ति जैश पार्क, मॉडल टाउन सोनीपत में मेरे हाथ से मेरा पर्स छीन कर फरार हो गया था। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना सिविल लाइन सोनीपत में अभियोग दर्ज किया गया।

         अनुसंधान टीम मे नियुक्त ASI सन्दीप ने अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपियो की खोजबीन करते हुये घटना मे संलिप्त आरोपी रोहित पुत्र हेमचंद निवासी अशोक विहार, सोनीपत को गिरफतार कर लिया है। गिरफतार आरोपी को न्यायालय में किया पेशकर एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
Sort:  

So sad

ज्यादा से ज्यादा लाइक करें