पूर्व बसपा एमएलसी का बीमारी के कारण निधन

in #hardoi2 years ago

IMG-20221201-WA0183.jpg

हरदोई

लोधी ग्राम सभा के मजरा बघौली चौराहा निवासी बसपा के पूर्व एमएलसी डाo रामकुमार कुरील का बीमारी के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व बसपा एमएलसी डाo रामकुमार कुरील (62) वर्ष पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। अचानक मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। तमाम लोगों ने मौके पर पहुंचकर अन्तिम दर्शन किए। उनकी अच्छाइयों को याद किया।
डाo रामकुमार कुरील की 6 संताने हैं। जिनमें संदीप, प्रदीप और रवि 3 पुत्र हैं। संगीता, सरिता और रीतू 3 पुत्रियां हैं। अभी एक पुत्र और पुत्री अविवाहित है। डाo रामकुमार कुरील के मामा रामसहाय ने बताया कि जनहित में कई उल्लेखनीय काम किए। ग्राम प्रधान, बसपा जिलाध्यक्ष, मंडल क्वार्डिनेटर के साथ ही बसपा शासनकाल में सीएम मायावती के करीबी रहे।