विधान परिषद सदस्य ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

in #hardoi2 years ago

IMG-20221122-WA0091.jpg

हरदोई

मंगलवार को शाहाबाद ब्लॉक सभागार में नगर निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एक बैठक आहूत की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने भाग लिया। विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में चुनाव संचालन समिति के सदस्य महेन्द्र वाल्मीकि, अमित मिश्रा, अंकित मिश्रा, हाकिम सिंह आदि ने अपने अपने विचार भी रखे। श्री प्रधान ने बैठक में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में कोई ऐसा नहीं है जिसको लाभ न मिला हो और वही वोटर हमको चुनाव भी जितवाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, लालाराम जिला पंचायत सदस्य एवं सभी बूथों के अध्यक्ष एवं वार्ड प्रभारी भी मौजूद रहे।