कीर्ति कलश संस्था ने गरीब की बेटी की शादी में किया सहयोग, मदद मिलने पर दादी की आखों में दिखी खुशी

in #hardoi2 years ago

माधौगंज हरदोई
कीर्ति कलश संस्था ने एक गरीब बेटी की शादी मे सहयोग किया। संस्था ने डबल बेड, गद्दा, तकिया, पायल, बिछिया आदि समान पाकर बूढ़ी दादी की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए।
कस्बे की भाजपा नेत्री शकुंतला कश्यप ने कीर्ति कलश संस्था की महिला सदस्यों को बताया कि नगर के एक मोहल्ला निवासी गरीब बेटी की शादी के लिए उसकी वृद्ध दादी व 14वर्षीय नाबालिग भाई परेशान है।उनकी परेशानी को देखकर संस्था की पदाधिकारी सुलोचना व उर्वशी माहेश्वरी ने सदस्यों को अवगत कराकर शादी में दिए जाने वाले समान की व्यवस्था कर उसकी वृद्ध दादी IMG-20220626-WA0150.jpgको भेंट किया। लड़की के माता व पिता की मृत्यु हो चुकी थी इस कारण परिवार का बोझ 80वर्षीय दादी पर है संस्था की सदस्य ऊषा ओमर, सुधा गुप्ता, सीमा गुप्ता, ममता गुप्ता, माया जैन, बीना अग्निहोत्री, प्रतिमा गुप्ता, निशा गुप्ता मधुलिका त्रिवेदी आदि ने मदद को हाथ बढ़ाए।