जर्जर पुल दे रहा हादसे को दावत, जान हथेली पर रखकर निकलते वाहन सवार

in #hardoi2 years ago

IMG-20221202-WA0229.jpg

हरदोई।।
माधौगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत बघौली मार्ग शारदा नहर पुल कई वर्षों से जर्जर है। विभाग के अधिकारियों ने वर्ष 2018 में नए पुल का निर्माण कराकर चली आ रही समस्या का समाधान का वायदा किया था। कई वर्ष बीत गए पुल से छोटे बड़े सैकड़ो वाहन गुजरते हैं। वाहन सवार लोग मजबूरन जान हथेली पर रखकर निकलते हैं। क्षेत्र के लोगों ने जर्जर पुल निर्माण की गुहार लगाई है।