अवैैध संबंधों में बाधक बनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

in #hardoi2 years ago

IMG-20220806-WA0197.jpg
हरदोई: अवैध संबंधों में रोड़ा बनी पत्नी को युवक ने पीट-पीटकर मार डाला। शुक्रवार की रात ससुराल आकर घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया हैै।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापनगर चौराहा निवासी मिलीलाल की पुत्री गीता की शादी करीब 12 वर्ष पहले सीतापुर की मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के कालिकापुरवा निवासी सर्वेश के साथ हुई थी। जैसा कि गीता की मां रामदेवी ने बताया कि सर्वेश के किसी महिला के साथ संबंध थे और वह उसकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करता रहता था, जिससे वह मायके चली आती थी। दो दिन पहले सर्वेश अपनी पत्नी गीता को लेकर लखनऊ गया था। वहां पर भी सर्वेश ने गीता को काफी मारा पीटा, जिसके बाद गुरुवार को गीता प्रतापनगर चौराहा स्थित मायके चली आई थी। शुक्रवार की रात सर्वेश भी प्रतापनगर चौराहा पहुंच गया और रात में दोनों के बीच विवाद हो गया। सर्वेश ने गीता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला और रात में ही फरार हो गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी विनय शुक्ला मौके पर पहुंचे और गीता को कोथावां सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। गीता के तीन बच्चे बड़ा पुत्र कृष्णा और दो पुत्रियां सोनम और शुभी हैं। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर ली है। वहीं सीओ हरियावां परशुराम सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Sort:  

हमें भी लाइक करो दादा