कांग्रेस निकाय चुनाव तैयारी में जुटी, बैठक कर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

in #hardoi2 years ago

IMG-20221029-WA0023.jpgहरदोई :-कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। आजादी में कांग्रेसका योगदान का ध्यान रखते हुए राष्ट्र भावना से कार्य करना है। वर्तमान समय में मौजूदा सरकार विपक्ष खत्म करने में लगी है, लेकिन हम सभी के संघर्ष से विपक्ष खत्म नहीं होने देंगे। केवल योगी और मोदी का महिमामंडन हो रहा है। जमीनी स्तर पर आम आदमी शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, महंगाई त्राहि त्राहि कर रही है। किसान खाद के लिए सुबह से लंबी लंबी लाइन लगाने को विवश हैं। अधिकांश सहकारी समितियां बंद चल रही है। मार्केट में डीएपी खाद खरीदने को विवश हैं। आखिरी में अति बारिश से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं, परंतु सरकार की बीमा कंपनियों ने मुआवजा देना मुनासिब नहीं समझा। सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। जगह-जगह गड्ढों के कारण आम जनमानस सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। दीपावली में मुफ्त की सिलेंडर देना झुनझुना साबित हुआ। महंगाई के कारण लोग सिलेंडर नहीं भरा पाए। वर्तमान समय में स्थित बनाम झूठ की लगाई है। नई ऊर्जा ताकत के साथ कार्य करें। यह बैठक कछौना चौराहे पर सोमवार को आयोजित हुई। जिला अध्यक्ष आशीष सिंह, अब्दुल नसीम नगर अध्यक्ष, संतराम ब्लॉक अध्यक्ष कछौना, मसीउद्दीन ब्लॉक अध्यक्ष बेहन्दर, रामऔतार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कोथावां, देवेंद्र शर्मा जिला महासचिव, राधेश्याम त्रिपाठी वरिष्ठ कांग्रेसी, सत्यपाल वरिष्ठ कांग्रेसी व भूपेंद्र सिंह (झगड़ू) कार्यकर्ताओं सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहें।