*सभी धर्मों का मूल प्रेम है।* -मौलाना अबू नसर नूरी

सभी धर्मों का मूल प्रेम है। -मौलाना अबू नसर नूरी
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का शुभारंभ, सांप्रदायिक सौहार्द दिवस से।
Lalbahadur bhakhar Pililbanga Hanumangarh Rajasthan :- IMG-20220928-WA0104.jpg
अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में अणुव्रत समिति पीलीबंगा द्वारा आज अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का प्रारंभ सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के रूप में मनाकर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति सदस्य श्री राजकुमार छाजेड़ ने अणुव्रत गीत से की।
निरंकारी मिशन से डॉक्टर चन्द्र प्रकाश कालरा ने सांप्रदायिक तनाव के दौर में सभी धार्मिक संगठनों को आपस में मिल बैठकर चर्चा कर गलतफहमियों को दूर करने की बात करते हुए सभी प्राणियों में एक ही परम तत्व विराजमान होने की बात कही।
मुस्लिम समुदाय से मौलवी अबू नसर नूरी ने अपने उद्बोधन में सभी धर्मों के मूल में भाईचारा और प्रेम होना बताया।
इसी क्रम में दुर्गा मंदिर के पुजारी श्री निरंजन शर्मा ने धर्म को व्यापक अर्थ में परिभाषित करते हुए सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया से अपनी बात रखी। ईश्वरीय विश्वविद्यालय से ब्रह्मकुमारी रानी बहन जी ने सभी उपस्थित जनों को संकल्प करवाया कि वे आपस में सद्भाव पूर्वक रहते हुए प्रेम व मानव कल्याण के लिए प्रयासरत रहेंगे।
साध्वीश्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म के मूल में श्रद्धा, समर्पण ,दया ,सेवा संयम सद्भाव जैसे मानवीय मूल्य होते हैं।संसार के सभी धर्म नैतिकता सिखाते हैं।
अणुव्रत के सिद्धांत हमे स्वच्छ जीवनशैली के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश भी देते हैं।
समिति के श्री सतीश पुगलिया ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया।
मंच संयोजन श्री देवेन्द्र बांठिया ने किया।
कार्यक्रम में श्री बंशी लाल दूगड़,श्री विजय चन्द दूगड़,श्री आत्म प्रकाश बालान ,डॉक्टर उग्रसेन जाखड़ ,श्री कमलापति जैन आदि उपस्थित रहे।
अणुव्रत समिति पीलीबंगा के मीडिया प्रभारी श्री रूपेश सुराणा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी संप्रदायों के प्रतिनिधियों को साहित्य सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
Lalbahadur bhakhar Reporter Pililbanga Hanumangarh Rajasthan 7014718676IMG-20220928-WA0105.jpg