कुर्सी, जलेबी दौड़, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता में दिव्यांगो ने दिखाया हुनर

in #handicapped2 years ago

Niwas (1).jpg

  • दिव्यांग छात्र छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

मंडला. जनपद शिक्षा केंद्र निवास में दिव्यांग सामथ्र्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिव्यांग सामथ्र्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष मंजू कुलस्ते, उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष हेमलता परस्ते, जनपद सदस्य मंजू लता मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएन पटेल, प्राचार्य डीके गुप्ता, मुकेश दुबे, ओपी श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सेंट एलआईस स्कूल प्रबंधक फादर निर्मल कुजुर, सभी जन शिक्षक, प्रधान पाठक, प्राचार्य एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

0012.jpg

प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत दिव्यांग छात्र छात्राओं के द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई, इसके साथ ही 50, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, चित्रकला रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदान प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय दंडाधिकारी शिवाली सिंह ने दिव्यांग बच्चों की कुर्सी दौड़, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कुर्सी दौड़ में प्रथम आए दिव्यांग छात्र को पुरस्कृत किया।

0013.jpg

सफल आयोजन में एमआरसी योगेश झारिया लक्ष्मी विश्वकर्मा एमआईएस एहसान फातिमा उपयंत्री सरिता झारिया कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश नंदिनी कछवाहा जन शिक्षक शिक्षक प्राचार्य प्रधानाध्यापक उपस्थित रहकर दिव्यांग छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जन शिक्षक तारेंद्र शुक्ला एवं राकेश धर द्विवेदी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में चयनित हुए छात्र छात्राओं को विश्व दिव्यांगता दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित कराया जाएगा।