नशामुक्ति के लिए ग्रामसभा लगा सकती है जुर्माना

in #gram-sabha2 years ago

1669953687280.jpg
1669953699773.jpg
बिछिया क्षेत्र के ग्राम घोंट में पेसा एक्ट अधिनियम की जानकारी देने ग्रामसभा आयोजित की गई। कलेक्टर हर्षिका सिंह, एडीएम मीना मसराम, क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामसभा में शामिल हुए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ग्रामीणों को पेसा एक्ट अधिनियम के अंतर्गत ग्राम सभाओं को दी गई शक्तियां, अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिनियम में बहुत सारे विभागों की शक्तियों को ग्रामसभा को प्रदान किया गया है। इस अधिनियम द्वारा ग्रामसभा का सशक्तिकरण होगा। शक्ति के विकेंद्रीकरण के अंतर्गत स्थानीय लोगों को अपने संसाधनों के प्रबंधन का अधिकार भी प्राप्त होगा। ग्रामसभा में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामसभा की स्थानीय स्तर पर नशामुक्ति, शुष्क दिवस घोषित करने के संबंध में प्रस्ताव पारित करने का अधिकार दिया गया है। विशेष अधिकार के अंतर्गत ग्रामसभाओं को 1 हजार रूपए तक का जुर्माना लगाने का भी अधिकार है।
1669953708069.jpg1669953712333.jpg
माधोपुर अंजनिया में ली कक्षाएं

कलेक्टर ने माधोपुर, अंजनिया एवं औरई के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। माधोपुर एवं अंजनिया में कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए गणित एवं अंग्रेजी के विषय पर आधारित कक्षाएं ली तथा विद्यार्थियों से विषय से संबंधित सवाल किए। अर्थशास्त्र से जुड़े सवालों के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा की। शिक्षिका को निर्देशित किया कि बच्चों को अर्थशास्त्र के व्यवहारिक पहलुओं के बारे में बताएं औरई हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण करते हुए स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लास को देखा।

उपार्जन की तैयारियों को पूर्ण करें

कलेक्टर ने बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान माधोपुर एवं अंजनिया के उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में पंजीकृत किसानों की संख्या तथा उपार्जन के लिए प्रतिदिन किए जाने वाले एसएमएस के बारे में जानकारी ली।
1669953692451.jpg
पशु मालिकों पर जुर्माना लगाएं

कलेक्टर से अंजनिया उपार्जन केन्द्र क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा फसल नुकसान की परेशानी को बताया। कलेक्टर ने क्षेत्र के सरपंच को निर्देशित किया कि स्थानीय पशुपालकों के साथ बैठक करें तथा उन्हें समझाएं। ग्रामसभा में पशुपालकों से आवश्यक सहमति का प्रस्ताव पारित करें तथा उल्लंघन की स्थिति में पशुपालकों पर 1000 रूपए तक का जुर्माना लगाएं।

दिव्यांग छात्रावास का निरीक्षण

कलेक्टर ने माधोपुर में बन रहे दिव्यांग छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में चल रहे कार्यों की अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के लिए छात्रावास में पलंग, बिस्तर, साफसफाई, बाथरूम, किचन एवं अन्य व्यवस्थाओं को पुख्ता रूप से पूर्ण करें।

एक सप्ताह में पानी उपलब्ध कराएं

ग्राम घोट में ग्रामीणों ने कलेक्टर को पानी एवं अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर ने पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि आगामी एक सप्ताह में क्षेत्र में पानी उपलब्धता सुनिश्चित करें। यहां कलेक्टर ने ग्रामीणो की समस्या भी सुनी और उनका निराकरण करने के लिए मौजूद अधिकारियो को निर्देश दिये कि समय सीमा में निराकरण करे।

Sort:  

👍