जिला शासकीय ग्रंथालय मे परिचर्चा का आयोजन

in #government2 years ago

IMG-20221129-WA0016.jpg
मंडला. जिला शासकीय ग्रंथालय मंडला में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें डा. मुकेश कुमार लाल जिला शासकीय ग्रंथालय मंडला, वक्ता अरूण पहाडे एवं ग्रंथालय मंडला के वरिष्ट सदस्य ईशान चौरसिया, संदीप धुर्वे, वीरेन्द्र कुलस्ते, रीतेश झारिया गौतम, नरेन्द्र शाह, नितिन झारिया, साजन उइके, सुरेन्द्र सिंह, विनय कुमार ठाकुर, राजेश झारिया उपस्थित रहे। डा. मुकेश कुमार लाल ने अपने विचार रखते हुये कहां कि संविधान किसी भी राष्ट्र का आधार होता है, जिसके द्वारा राज्य अपने नागरिको की स्वतंत्रता, आपसी भाईचारा एवं न्याय की अपेक्षाओ की पूर्ति करता है। इसके साथ ही भारत में विभिन्न भाषा बोली एवं संस्कृति के लोग एक साथ रहते है और उनको एक सूत्र में हमारा संविधान बॉधता है। हमारा संविधान, भारतीय संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि व भारत के विश्व गुरू बनने में संविधान की क्या भूमिका है, इस पर विचार रखे। कार्यक्रम के समापन की घोषणा वरिष्ठ छात्र राज प्रताप ठाकुर द्वारा की गई।