गौसेवकों ने जन्मदिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गौमाताओं को खिलाया चारा
फिरोजाबाद। गौसेवकों के जन्मदिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गौसेवा गतिविधि के तत्वावधान में सुवर्णा गौशाला जलेसर रोड पर गौग्रास सेवा का आयोजन किया गया। जिसमें गौमाता को चारा एवं गुड़ खिलाया गया।
गौसेवक संजय राठौर की वैवाहिक वर्षगांठ एवं आदित्य कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर गौसेवा गतिविधि के पदाधिकारियों द्वारा जलेसर रोड़ स्थित सुवर्णा गौशाला पर गौमाता एवं गौवंशों को हरा चारा एवं गुड खिलाकर गौसेवकों की वैवाहिक वर्षगांठ एवं जन्मोत्सव मनाया गया।
इस दौरान गौसेवा गतिविधि के महानगर संयोजक अरुण उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को अपने जन्मदिवस एवं वर्षगांठ पर गौमाता की सेवा करनी चाहिये। जिससे हमारी आने वाली पीढी अपनी संस्कृति के वारे में जागरु हो सके,इस दौरान गौसेवा गतिविध के प्रांत संयोजक रमाकान्त उपाध्याय , अशोक शर्मा, अरिहंत जैन, मनोज कटारिया, धीरज शर्मा, अनिल बजाज, गौरव शर्मा, आनन्द शर्मा, विख्यात उपाध्याय, पवन तैनगुरिया, सूरज यादव, दीपक कुमार, इशिका कटारिया, संजय राठौर मौजूद रहे।