फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में ।

in #entertainment2 years ago

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लखनऊ में हैं। सोमवार को उन्होंने स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। मंगलवार को भी शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे सामाजिक कार्यों का जायजा लेंगी। प्रियंका यूनिसेफ की गुडविल ऐंबैस्डर हैं। 2016 में उनको यह जिम्मेदारी मिली थी। इसके लिए ही वह दो दिन के दौर पर लखनऊ आई हैं।सबसे पहले वह सुबह बिजनौर और औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय में शामिल हुईं। यहां उन्होंने स्कूल के काम की शैली को देखा। इसके बाद निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। यहां शिक्षकों से पूछा गया कि पोषण आहार के रूप में क्या खिलाते हैं? आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन और लंबाई भी नापी गई। यहां के कार्यक्रम में 11 बच्चों को लाया गया था।प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनते ही सैकड़ों लोग जुट गए। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्यक्रम से अंदर मीडिया से लेकर सभी लोगों की एंट्री पर बैन लगा था। प्रियंका भारत में यूनिसेफ के कई अभियान से जुड़ी हैं।