बम्हनी परिक्षेत्र की ओर जंगली हाथियों का मूवमेंट

in #elephants2 years ago

888999-elephant-1.jpg
जंगली हाथियों का मूवमेंट लगातार बदल रहा है। हाथियों का समूह पूर्व सामान्य वन मंडल और वन विकास निगम के बाद पश्चिम वन मंडला के बम्हनी वन परिक्षेत्र की ओर बढ़ गए है। इस क्षेत्र में ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है। इसके बाद भी ग्रामीण व वनांचल में हाथियों की दहशत देखी जा रही है। बता दें कि गत दिवस वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 324 सारा क्षेत्र के सौंप सुरखी के जंगल में है। इसके बाद बम्हनी वन परिक्षेत्र की ओर हाथियों का समूह बढ़ा है। गस्ती दल द्वारा निरंतर हाथियों की गतिविधियों में नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को समझाइश देकर उन्हें हाथियों से सुरक्षित रहने के उपाय बताए जा रहे हैं। हाथी की अखिरी लोकेशन अरोली चरगाँव होते हुए 23 नवंबर से सुरखी के आस पास के खेतों व जंगलों में देखे गए है। पूर्व सामान्य वन मंडल की सीमा में छत्तीसगढ़ से आये 6 जंगली हाथियों ने सबसे पहले परिक्षेत्र मबई में प्रवेश किये। मवई क्षेत्र के बाद मोतीनाला, बिछिया रेंज में लोहटा, कोको, कनहारी कला के जंगलों में एक सप्ताह से भी अधिक समय व्यतीत किया है। इसके बाद मानिकपुर में खेत के मचान में सो रही दंपत्ति की मचान को तोड़ दिया था जिससे महिला हैको गंभीर चोट आने से जिला चिकित्सालय मण्डला में उपचार के लिए भर्ती किया गया। इसी तरह जंगली हाथियो को विचरण बढ़ता गया तो घटनाए भी लगातार होगी। हाथियों को रोकने या फिर यहां खदेड़ने के लिए वन महकमा के पास कोई एक् शन प्लान नहीं है। जंगल क्षेत्र में ग्रामीणो को सुरक्षा की दृष्टि से मनाही है लेकिन अब उनके सामने समस्या है कि वे जंगल ना जाए तो उनकी जीवकोपार्जन कहा से होगा। उन क्षेत्री में पहले से नजर रखी जा रही है। जिस और हाथी लगातार बढ़ रहे है।