बसपा पार्टी जिले की सभी विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत के साथ उतरेगी चुनावों में - स्वामी

in #election2 years ago

IMG-20221018-WA0074.jpg
बसपा पार्टी संगठन जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट स्वामी हुए प्रेस से रूबरू, कई गांवों का किया दौरा, संगठन8 कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
डेगाना.
बसपा पार्टी संगठन जिला उपाध्यक्ष नागौर एडवोकेट सहदेव प्रसाद स्वामी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इसके साथ ही डेगाना उपखंड मुख्यालय पर उन्होंने एक प्रेस वार्ता कर बसपा पार्टी संगठन की रीति नीति और विचारों विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन की प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की। इस मौके पर स्वामी ने बताया कि बसपा पार्टी संगठन पूरे नागौर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर ब्लॉक कमेटियों का गठनउ किया जा रहा है। तो वही पार्टी संगठन को मजबूत कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के माध्यम से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। दलितों पर अत्याचार व अन्याय बढ़ रहा है। प्रशासन व पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। प्रदेश में कांग्रेस के राज में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। इससे गरीब, वंचित, शोषित व दलित सभी को न्याय दिलाने के लिए बसपा प्रयासरत है। बसपा पार्टी संगठन में जिला स्तर पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सभी क्षेत्रों में दौरा करेंगे। पार्टी संगठन को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलेंगे।
फोटो केप्शन
डेगाना 2. बसपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट सहदेव प्रसाद स्वामी प्रेस से रूबरू होते हुए।