पागल श्वान ने पांच बच्चों को काटा

in #dog2 years ago

29_05_2021-dog_21688320.jpg
मण्डला नारायणगंज में रविवार को पागल श्वान ने पांच बच्चो को काटकर घायल कर दिया है। पागल श्वान नारायणगंज में ही घूम रहा है जिससे दहशत बनी हुई है। लोगो ने पंचायत से मांग की गई है कि पागल श्वान को पकड़ा जाये जिससे अन्य किसी को शिकार ना बना सके। बताया गया कि नारायणगंज की सागर कालोनी में अचानक कहीं से पागल श्वान आ गया। यहां बाहर खेल रहे बच्चो पर हमला करना शुरू कर दिया। एक के बाद एक करते हुए पांच बच्चो को काट लिया है। पागल श्वान ने शिवा कोलिया शिवानी तिलापिया सिया अरीबा अंसारी समेत अन्य बच्चो को काटा है। परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गये जहां उपचार करते हुए रेबीज डोज दिया गया है। बताया गया कि पागल श्वान अभी भी कॉलोनी के आसपास घूम रहा है। इसकी सूचना पंचायत को दी गई है लेकिन देर शाम तक पागल श्वान को पकड़ते हुए नियंत्रण नहीं किया जा सका है। पागल श्वान के घूमने से अभिभावको में सबसे अधिक चिंता बनी हुई है। सोमवार की शुरूआत स्कूल के साथ होगी जिससे बच्चो को स्कूल भी जाना होगा। पागल श्वान के घूमने से डर बना हुआ है। पंचायत ने अब तक पागल श्वान को पकड़ने के लिए कोई प्रयास भी नहीं किए है। जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है।

मंडला में भी नियंत्रण नहीं

बताया गया कि श्वान की संख्या सभी जगह बढ़ रही है। मंडला शहर में हजारो की संख्या में श्वान घूम रहे है। जिनके काटने से कई लोग घायल हो चुके है। नगरपालिका ने अब तक श्वान पर नियंत्रण के लिए कोई प्रयास नहीं किए है। जिससे इनकी संख्या लगातार बढ़ती जारही है। श्वान से परेशान होकर लोगो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भी सौपे । जिसमें अधिकारियो ने आश्वान दिये लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे अब भी आवारा श्वाना भय शहरवासियो के लिए बना रहता है। सभी वार्डो में बड़ी संख्या में आवारा श्वान है। जिससे राहगीरो पर हमला करते रहते है। उम्मीद है नियंत्रण के प्रयास होंगे।